संविधान में हिंदी - हमारे संविधान की अनुसूची 8 में भाषाओं का उल्लेख है जिसमें कुल 22 भाषाओं का उल्लेख है हालांकि प्रारंभ में केवल 14 भाषाओं का उल्लेख था.लेकिन 8 भाषाएं बाद में जोड़ी गई .
हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है क्योंकि 14 सितंबर 1950 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था
हिंदी को भारत की कौन सी भाषा माना गया है
हिंदी को भारत की राजभाषा माना गया है और इसका उल्लेख हमारे संविधान के भाग 17 यानी कि अनुच्छेद 343 से 351 तक है जिसमें राजभाषा के मापदंडों का उल्लेख किया गया है
10 जनवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है
10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है क्योंकि 10 जनवरी 1975 को ही विश्व का पहला हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था
लिपि किसे कहते हैं
भाषा के लिखने की शैली को लिपि कहते हैं.यानि भाषा को लिखने के लिए जिन चिन्हों का उपयोग किया जाता है उसे लिपि कहा जाता है
हिंदी की लिपि क्या है
हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है. साथी हिंदी के अलावा मराठी नेपाली संस्कृत और भी कई भाषाएं देवनागरी लिपि में लिखी जाती है
देवनागरी लिपि का विकास
देवनागरी लिपि ब्राह्मी लिपि से बनी है सिर्फ देवनागरी लिपि नहीं भारत की सभी लिपियों का विकास ब्राह्मी लिपि से ही हुआ है
ब्राह्मी लिपि (350 ईसवी तक मौर्यों के समय )
(अशोक के शिलालेखों में ब्राह्मी लिपि का ही प्रयोग हुआ है )
गुप्त काल के आरंभ में ब्राह्मी लिपि के दो भाग हुए 1.दक्षिण शैली (दक्षिण भारत की लिपियों जैसे तमिल लिपि तेलुगू कन्नड़ मलयालम आदि लिपियों का विकास हुआ)
2. उत्तर शैली
देवनागरी लिपि के गुण
1.एक ध्वनि के लिए एक ही संकेत
2.मूक वर्ण नहीं
3.व्यापक लिपि (हिंदी संस्कृत मराठी नेपाली की एकमात्र लिपि)
4.वैज्ञानिक ध्वनि व वैज्ञानिक पद्धति के अनुरूप
देवनागरी लिपि के दोष
1.typing में परेशानी
2.आधे वर्णों का प्रयोग
3.वर्णों की संख्या अधिक
4.शिरोरेखा का प्रयोग
5.एक वर्ण के अनेक रूप
Comments
Post a Comment